• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बनेठा राजकीय विद्यालय में तनव गुप्ता का जन्मदिन बच्चों संग मनाया, सभी विद्यार्थियों को मिली जर्सी

Tanav Gupta birthday was celebrated with the children at Banetha Government School, and all students received jerseys. - Dausa News in Hindi

दौसा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनेठा में व्यवसायी एवं समाजसेवी श्याम गुप्ता (गोठढा वाले) ने अपने पुत्र तनव गुप्ता का जन्मदिन स्कूली बच्चों के बीच मनाकर अनुकरणीय मिसाल पेश की। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के सभी नामांकित विद्यार्थियों तथा क्षेत्राधीन आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को जर्सी वितरित की और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। जर्सी पाकर जरूरतमंद नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।

श्याम गुप्ता ने कहा कि “जरूरतमंद की सेवा ही नारायण की सेवा है”। उन्होंने बच्चों से शैक्षिक संवाद कर उन्हें प्रेरित भी किया।विद्यालय संस्था प्रधान नगेश चंद शर्मा ने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन दीपक गहलोत ने किया। कार्यक्रम में पार्थ गुप्ता, दिव्या मीणा, अलका गुर्जर, बच्ची गुर्जर, रोशनी महावर, रीना देवी, पिंकी महावर, अनीता शर्मा, सुमेर गुर्जर एवं सुमन प्रजापत सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tanav Gupta birthday was celebrated with the children at Banetha Government School, and all students received jerseys.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tanav gupta birthday, was celebrated, children, banetha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved