• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्म का प्रसंग, बाल कृष्ण की झांकी ने मोहा मन

Tale of Krishnas Birth Resounds at Bhagavat Katha; Tableau of Child Krishna Captivates Hearts - Dausa News in Hindi

दौसा। ग्राम बालाहेडी में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह में रविवार को कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान बाल कृष्ण की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गई। वहीं भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा में प्रवचन करते हुए भागवताचार्य गिरिराज नंदन दाधीच ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर असुरों के अत्याचार बढे हैं तब तब भगवान ने जन्म लेकर भक्तों का उद्धार किया है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म के समय जेल के ताले खुल गए और यमुनाजी ने भी मार्ग दे दिया। कथा में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। आयोजक विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. पूरणमल लखपती ने बताया कि कथा में ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, भावावही वर्णन अजामिल कथा, प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार व श्रीराम जन्म, का प्रसंग सुनाया गया। विश्व ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण जैमन, ओमप्रकाश प्रधान, जगदीश भरद्वाज, हरिओम शर्मा, राजेंद्र मिश्रा आदि अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को पूतना उत्थान, माखन चोरी बाल लीला, गोवर्धन पूजा का प्रसंग होगा। 14 को श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह व 15 अप्रैल को जरासंध उद्धार, सुदामा चरित्र, शुकदेवजी का अन्तिम उपदेश, परीक्षित मोक्ष की कथा होगी। 16 अप्रैल को हवन पूर्ण आहुति एवं प्रसाद (भंडारा) होगा। सांझा देवी, पूरणमल-गीता देवी, बृजमोहन-बिन्दिया देवी, घनश्याम अवधेश प्रभा, राकेश-मीरा देवी, प्रमोद-कल्पना देवी, हरिओम-राधा, हार्दिक-पूजा, केवल-कविता, सुभाष-बुलबुल, सिद्धार्थ-मनीषा, लोकेश-प्रियंका, केदार-कविता, पुनीत, प्रियांशु, तुषार, वैद्य मुरारीलाल, बनवारीलाल, मंगतीलाल, मदनमोहन, वैद्य गोपाल लाल, गोवर्धनलाल, राकेश, पं. सतेन्द्र शास्त्री, धनेश्वर, ऋषभ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tale of Krishnas Birth Resounds at Bhagavat Katha; Tableau of Child Krishna Captivates Hearts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa bhagwat katha, krishna janam katha, religious event rajasthan, bal krishna jhanki, bhagwat saptah, hindu religious news india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved