• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण, 6 कियोस्कों पर लगा ऑनलाइन जुर्माना

Surprise inspection of e-Mitra kiosks, online fines imposed on 6 kiosks - Dausa News in Hindi

लालसोट। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ब्लॉक प्रोग्रामर अंजू बाला ने गुरुवार को ब्लॉक कार्मिकों के साथ ग्राम पंचायत राहुवास, सलेमपुरा व निजामपुरा क्षेत्र में संचालित 11 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कियोस्क पर अनियमितताएं पाई गईं। इनमें आईडी कार्ड नहीं होना, राज्य सरकार द्वारा निर्धारित रेट लिस्ट व को-ब्रांडेड बैनर का अभाव और आवंटित स्थान से हटकर संचालन जैसी कमियां सामने आईं। इस पर विभाग ने 6 कियोस्क संचालकों पर ऑनलाइन जुर्माना लगाया। ब्लॉक प्रोग्रामर अंजू बाला ने सभी कियोस्क धारकों को निर्देश दिए कि वे आमजन को निर्धारित दरों पर ई-मित्र सेवाएं प्रदान करें, रेट लिस्ट और को-ब्रांडेड बैनर दृश्य स्थान पर लगाएं, तथा सेवा प्राप्त करने आए नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार रखें। साथ ही, आवेदन के समय पूर्ण व सत्य दस्तावेजों का ही उपयोग करने की चेतावनी दी गई।
निरीक्षण दल में रामजीलाल सैनी, जितेंद्र महावर, रविंद्र पोसवाल (सूचना सहायक) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Surprise inspection of e-Mitra kiosks, online fines imposed on 6 kiosks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsaot, e-mitra kiosks, surprise inspection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved