• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, 96 छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने लिया भाग

Sunday on Cycle Rally Held on National Unity Day; 96 Student-Teachers Participate - Dausa News in Hindi

-रामगढ़ पचवारा में स्काउटिंग प्रशिक्षण शिविर के तहत दिया राष्ट्रीय एकता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश रामगढ़ पचवारा/दौसा। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन किया गया। रैली को शिविर संचालक सोनू शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में 96 छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के सहायक आचार्य डॉ. कैलाश चंद्र सैनी तथा आदित्य कॉलेज, रामगढ़ पचवारा के प्राचार्य नरेंद्र शर्मा की उपस्थिति रही। रैली का शुभारंभ आदित्य कॉलेज, रामगढ़ पचवारा से हुआ। इसके बाद रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए रामगढ़ पचवारा पुलिस थाना पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना उद्देश्य
सहायक शिविर संचालक नयना मीणा ने बताया कि सात दिवसीय कब मास्टर एवं फ्लॉक लीडर बेसिक कोर्स शिविर के माध्यम से छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को स्काउटिंग के सिद्धांतों, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने, पर्यावरण संरक्षण अपनाने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।
प्रशिक्षक गिर्राज प्रसाद शर्मा एवं ट्रेनिंग काउंसलर सुभाष शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों को जीवन में अपनाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक सचिव नवीन कुमार शर्मा, अमित मीणा, रामगोपाल गुर्जर, भूमि भारद्वाज, पूनम सैनी सहित कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रोफेसर विष्णु कुमार राजोरिया एवं प्रोफेसर विनोद कुमार सोलंकी ने भाग लिया।
रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunday on Cycle Rally Held on National Unity Day; 96 Student-Teachers Participate
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national unity day, sunday on cycle, ramgarh pachwara, dausa, hindustan scout and guide, rajasthan, cycling rally, environmental protection, healthy lifestyle, national integration, scout training, youth leadership, social responsibility, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved