• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महारिया में 400 विद्यार्थियों को गर्म जर्सियों का वितरण, खिले बच्चों के चेहरे

Students in Mahariya Receive Warm Sweaters, Children Faces Light Up with Joy - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड क्षेत्र के महारिया ग्राम स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सहित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 400 विद्यार्थियों को पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीणा एवं युवा नेता सतपाल मीणा के सहयोग से गर्म जर्सियों का वितरण किया गया। जर्सी पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित जर्सी वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीणा ने कहा कि शिक्षक गांवों में छिपी प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य करें। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उचित मार्गदर्शन एवं संसाधन उपलब्ध कराने की है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे गुरुजनों द्वारा दिए गए ज्ञान को आत्मसात कर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि लगभग 50 वर्ष पूर्व जब विद्यालयों में आज की तरह संसाधन उपलब्ध नहीं थे, तब भी अनेक प्रतिभाओं ने आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर लालसोट का नाम गौरवान्वित किया। ऐसे प्रेरणास्रोतों से सीख लेकर विद्यार्थियों को अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम को शिक्षाविदों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजन एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students in Mahariya Receive Warm Sweaters, Children Faces Light Up with Joy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: students, mahariya, warm sweaters, children, faces light, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved