• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महेश्वरा खुर्द में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Sports competition held in Maheshwara Khurd under the Save the Girl Child, Educate the Girl Child campaign - Dausa News in Hindi

दौसा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेश्वरा खुर्द में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं में खेल भावना और शारीरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में कबड्डी और रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। शारीरिक शिक्षक बाबूलाल राजोरिया ने बताया कि दोनों ही खेलों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेश्वरा खुर्द की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छतरी वाली ढाणी उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विद्यालय की उपप्राचार्य सपना अवस्थी और मनमोहन सिंह जांगिड़ ने विजेता एवं उपविजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन योगेश मिश्रा और ब्लॉक कॉर्डिनेटर कृष्णावतार शर्मा ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मोहनलाल बेनीवाल, धनवंती देवी, रेखा महावर, बाबूलाल राजोरिया, कोमल शर्मा, मिथुन घुनावत, भंवर सिंह, कल्पना जोनवाल, गीता मीणा, ऊषा मीणा, नवीन सांवरिया, शौर्यवर्धन सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports competition held in Maheshwara Khurd under the Save the Girl Child, Educate the Girl Child campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports competition, maheshwara khurd, girl child campaign, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved