• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय लालसोट में खेलकूद गतिविधियां जारी, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी — प्रो. सुभाष पहाड़िया

Sports activities continue at Rajesh Pilot Government College, Lalsot. Sports are essential for physical and mental development - Prof. Subhash Pahariya - Dausa News in Hindi

लालसोट। राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय, लालसोट में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चल रही खेलकूद गतिविधियों के अंतर्गत बुधवार को तृतीय दिवस पर गोला फेंक एवं तश्तरी फेंक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। गोला फेंक प्रतियोगिता में नितिन कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यन स्वामी एवं सोमदेव ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा प्रियांशु शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में मनराज सैनी ने प्रथम, आर्यन स्वामी ने द्वितीय एवं मनीष सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुभाष पहाड़िया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि “शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास भी करते हैं।”
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं अधिकारी हनुमान प्रसाद मीना, डॉ. एच.के. सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार बैरवा, राकेश कुमार मीना, लोकेश कुमार मीना, डॉ. नेहा राघव, भारती चतुर्वेदी, गायत्री पांडिया, देवेन्द्र सिंह राजावत, राजेश चौहान, प्रिया मीना, विष्णु सैनी, राजेंद्र मालिया, इमरान खान, राकेश पहाड़िया, राजेश बैरवा, शेरसिंह सहित अन्य कार्मिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports activities continue at Rajesh Pilot Government College, Lalsot. Sports are essential for physical and mental development - Prof. Subhash Pahariya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports activities, continue, rajesh pilot, government college, lalsot sports, essential, physical and mental, development, prof subhash pahariya, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved