• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुएं में जहरीली गैस से बेटे की मौत, पिता गंभीर

Son dies of poisonous gas in well, father critical - Dausa News in Hindi

दौसा। लवाण क्षेत्र के ग्राम खानवास में बुधवार को कुएं में जहरीली गैस से एक युवक की मौत हो गई। गांव का मन्नालाल मीणा पानी की मोटर निकालने के लिए कुएं में उतरा था, जो बेहोश हो गया। उसे बाहर निकालने के लिए बेटा रमेश भी उतरा। लेकिन जहरीली गैस होने के कारण दोनों बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां बेटे रमेश की मौत हो गई। पिता मन्नालाल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। खानवास में मोरेल नदी के पास मन्नालाल मीणा अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल में खराबी आने पर निकालने के लिए 35 फुट गहरे कुएं में उतरा था। लेकिन कुएं में जहरीली गैस के कारण वह बेहोश हो गया। पिता को बचाने बेटा रमेश भी कुएं में उतरा, लेकिन जहरीली गैस के कारण वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि मन्नालाल मीणा को इलाज के लिए तूंगा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर कर दिया। उसका फिलहाल सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Son dies of poisonous gas in well, father critical
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\ndausa, well, poisonous gas, youth, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved