• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराजपुरा तलावगांव विद्यालय-महाविद्यालय में शास्त्री जी की 120वीं जयंती मनाई गई

Shastriji 120th birth anniversary celebrated at Maharajpura Talavgaon School-College - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड के तलवगांव महाराजपुरा ग्राम की श्री कृष्ण शास्त्री राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय एवं विद्यालय में बुधवार को श्री कृष्ण शास्त्री जी की 120वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्री कृष्ण शास्त्री जयंती एवं व्याख्यान माला कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्री कृष्ण शास्त्री द्वारा संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदानपर प्रकाश डाला । इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सत्यनारायण शर्मा (पूर्व संयुक्त निदेशक) ने कहा कि श्री कृष्ण शास्त्री ने संस्कृत शिक्षा और जनसेवा में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके योगदान के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 1981 में संस्कृत दिवस पर राज्यपाल द्वारा श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 25 अप्रैल 1984 को राज्य सरकार ने महाविद्यालय को शास्त्री स्तर पर अधिग्रहित कर इसका नाम राजकीय श्री कृष्ण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय महाराजपुरा तलावगांव रखा। हजारीलाल बैरवा (पूर्व प्राचार्य एवं संयुक्त निदेशक) ने बताया कि शास्त्री जी ने पंडित जगदीश शर्मा की प्रेरणा से अपने अग्रज पंडित रामसहाय जोशी और पंडित हरसहाय शर्मा के साथ विजय सागर हनुमान मंदिर पर अध्ययन-अध्यापन प्रारंभ किया। संस्था को 10 फरवरी 1948 को संस्कृत शिक्षा विभाग से मान्यता मिली और 1957 में श्री विजय सागर ब्रह्मचर्याश्रम शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
पूर्व प्राचार्य जगदीश प्रसाद मीणा ने कहा कि श्री कृष्ण शास्त्री 1954 से 1968 तक ग्राम पंचायत तलावगांव के सदस्य रहे और पंचायत समिति में भी मनोनीत हुए। उन्होंने गांव की बसावट जयपुर की तर्ज पर की, जिससे यह क्षेत्र श्री कृष्णगंज नाम से प्रसिद्ध हुआ।
गिर्राज प्रसाद गुप्ता ने जानकारी दी कि ठाकुर दलेल सिंह ने 1953 में 24 बीघा तथा भूमि एकीकरण विभाग ने 1964 में 53 बीघा भूमि प्रदान की, जिस पर 1958 से 1961 के बीच भवन निर्माण हुआ। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बेटियों पर स्वरचित लोकगीत प्रस्तुत किया।
प्रधानाचार्य कमलेश कुमार माली ने कहा कि शास्त्री जी के इस वटवृक्ष रूपी महाविद्यालय से पढ़े विद्यार्थी देशभर में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा प्राचार्य ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से संस्थान को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। वर्तमान में महाविद्यालय में 530 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो राजस्थान में सर्वाधिक है।
कार्यक्रम में लक्ष्मीनारायण शर्मा, वेद्य रामस्वरूप मीणा, सीताराम महावर, घासीलाल बाबूजी, रामकिशोर मीणा (एसडीआई), हरिराम महावर, दीनदयाल गुप्ता, सहित स्टाफ व विद्यार्थियों की उपस्थिति थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shastriji 120th birth anniversary celebrated at Maharajpura Talavgaon School-College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shastriji, 120th, birth anniversary, celebrated, maharajpura, talavgaon, school-college, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved