• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्काउट्स बोले— सिंगल यूज प्लास्टिक को करेंगे ‘ना’

Scouts Say No to Single-Use Plastic - Dausa News in Hindi

लालसोट । भारत स्काउट व गाइड की ओर से जलवायु परिवर्तन रोकने के उद्देश्य से वाईलेक प्रोजेक्ट के तहत विद्याश्रम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्काउट्स व गाइड्स ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। विद्यालय संचालक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय में भारत स्काउट गाइड्स की चार यूनिट — कब, बुलबुल, स्काउट और गाइड — सक्रिय रूप से संचालित की जा रही हैं। ये सभी सदस्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर संयुक्त राष्ट्र के 17 एसडीजी (सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स) पर कार्य कर रहे हैं। स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और यूथ लीड एक्शन ऑन क्लाइमेट चेंज (वाईलेक) प्रोजेक्ट के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारत स्काउट गाइड्स के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गतिविधियों में भागीदारी के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
इस मौके पर यूनिट लीडर शालू ने कहा कि स्काउट्स और गाइड्स पूर्ण समर्पण के साथ समाज और पर्यावरण हित में कार्य कर रहे हैं और आगे भी इस दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scouts Say No to Single-Use Plastic
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scouts, say, no, single-use, plastic, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved