• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्यालय में हुई नकबजनी का खुलासा, मंडावर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

School Burglary Solved, Mandawar Police Arrest Accused - Dausa News in Hindi

दौसा। मंडावर थाना पुलिस ने ग्राम गढ़ हिम्मतसिंह स्थित आदर्श सरस्वती माध्यमिक विद्यालय में हुई नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 18 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय में नकबजनी कर इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में मुरारीलाल सैनी पुत्र हरजीलाल सैनी निवासी गढ़ हिम्मतसिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, विद्यालय में बच्चों की छुट्टी के बाद ताला लगाकर वे घर चले गए थे। रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों ने प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कार्यालय के पास रखी इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ले गए।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अलवर व भरतपुर तक संदिग्धों की तलाश की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भोजराज उर्फ भोजा पुत्र विशम्भर मीना निवासी सिरस, थाना वैर, जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई इन्वर्टर की बैटरी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-School Burglary Solved, Mandawar Police Arrest Accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, mandawar police, school theft case, burglary disclosure, inverter battery theft, rajasthan police action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved