• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रन फॉर यूनिटी : दौसा जेल के बंदियों ने सरदार पटेल के आदर्शों को किया नमन

Run for Unity: Dausa Jail inmates pay tribute to the ideals of Sardar Patel - Dausa News in Hindi

दौसा। राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट केंद्रीय कारागृह, श्यालावास में गुरुवार को देशभक्ति और एकता से ओतप्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंदियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के चित्र के समक्ष देशभक्ति गीतों की धुन पर कदम मिलाते हुए ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया। इस दौरान चार सौ से अधिक बंदियों ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया। कारागार अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि जेल में निरंतर ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे बंदियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और आत्म-सुधार की भावना प्रबल हो रही है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बंदी अपने भीतर की सकारात्मकता को पहचानकर समाज में एक नई शुरुआत करे। सरदार पटेल जैसे महानायक का जीवन इसके लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।”
इस कार्यक्रम का संचालन जेलर विकास बागोरिया और डिप्टी जेलर दिलावर ख़ान के निर्देशन में हुआ।
जांगिड़ ने बताया कि शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस गरिमा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, भाषण, एकता प्रतिज्ञा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहेंगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित सैनी, शिवांगन स्पिनर्स जयपुर के निदेशक किशन सिंह भाटी, दौसा जिला उपभोक्ता होलसेल भंडार के महाप्रबंधक विमलेश सैनी, आरएसी प्लाटून कमांडर मनेश कुमार सहित कारागृह स्टाफ और बंदी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Run for Unity: Dausa Jail inmates pay tribute to the ideals of Sardar Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: run for unity, dausa, jail, sardar patel, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved