• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में आरपीएससी शिक्षक फोरम का नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

RPSC Teachers Forum Organizes New Year Get-Together in Dausa - Dausa News in Hindi

दौसा। आरपीएससी शिक्षक फोरम ने रविवार को फोरम हाउस में नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन फोरम के प्रमुख कार्यकर्ताओं, संरक्षकों और अभिभावकों के सम्मान के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर फोरम के वरिष्ठ सदस्य, संरक्षक और अभिभावक सम्मानित किए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक रंगलाल मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि अभिभावकों का सम्मान करना फोरम का वृद्धजनों के प्रति आदरभाव दर्शाता है।
मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र सैनी ने बताया कि 13 जनवरी को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर हरिजन बस्ती में बालकों को पदवेश और पतंगों का वितरण किया जाएगा।
जिला संयोजक कैलाश शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि मकर संक्रांति पर परंपरा है कि महिलाएं सुहाग की सामग्री और 14 वस्तुओं को कलपती (वितरण) करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाएं अत्यंत गरीब परिवारों से आते हैं, इसलिए इन वस्तुओं का वितरण उन्हीं बच्चों में करना अधिक सार्थक और पुण्यकारी होगा।
जिला उपाध्यक्ष कालूराम मालपुरिया ने कहा कि अधिकांश महिलाएं आस-पड़ोस में वस्तुओं का वितरण करती हैं, लेकिन वहां उनकी आवश्यकता नहीं होती। फोरम सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं से आह्वान करता है कि वे परिवारजनों और मित्रों को मकर संक्रांति पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों को दान देने के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम में दिलीप शर्मा, केदार वर्मा, जितेंद्र सैनी और राजेश निर्माण ने लोक गीतों और भजनों से कार्यक्रम में मनोरंजन का माहौल बनाया।
इस अवसर पर फोरम के पदाधिकारी और सदस्य कैलाश मीणा, कमल बीगास, राजेश निर्माण, मनोज पावा, सतीश यादव, विक्रम यादव, भगवती मीणा प्राचार्य, कमली मीणा, रीना बर्मा और अनीता मीणा भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RPSC Teachers Forum Organizes New Year Get-Together in Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rpsc, teachers, forum, organizes, new year, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved