• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में PMGSY-IV के तहत 2.7 किमी सड़क को मिली मंजूरी, सांसद मुरारी लाल मीना के प्रयास रंग लाए

Road Approved in Dausa Under PMGSY-IV; MP Murari Lal Meena Efforts Bear Fruit - Dausa News in Hindi

दौसा। सांसद मुरारी लाल मीना के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV), बैच-1 (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत दौसा जिले के कोटखावदा ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के तहत रूपाहेड़ी कलां–काशीपुरा रोड से भगवतपुरा तक 2.7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 1.84 करोड़ रुपये है। यह सड़क न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेगी, बल्कि दौसा संसदीय क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और आम ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच और अधिक आसान होगी। इस अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्कता विकास की रीढ़ होती है। बेहतर सड़कों से गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
सांसद ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वे स्वयं सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान रखेंगे, ताकि आमजन को इसका दीर्घकालीन लाभ मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि दौसा लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, विशेषकर ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Road Approved in Dausa Under PMGSY-IV; MP Murari Lal Meena Efforts Bear Fruit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road approved, dausa, pmgsy-iv, mp murari lal meena, efforts, fruit, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved