• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा रेलवे स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज व अंडर पास की मांग को लेकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Residents submit memorandum demanding foot overbridge and underpass near Dausa railway station - Dausa News in Hindi

दौसा। रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से में पैदल आवागमन की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने एडीएम अरविंद कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। वार्ड संख्या 53 और 54 के प्रेमनगर, लक्ष्मीनगर, जनता कॉलोनी, सिर्रा ढाणी, फौजियों की ढाणी समेत आसपास की कॉलोनियों के लोग मुख्य रूप से प्लेटफार्म नंबर 2 से होकर बाजार तक पैदल आवागमन करते हैं। राकेश सैनी ने बताया कि इन कॉलोनियों में आवागमन के लिए पर्याप्त रास्ते नहीं हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास के सभी पुराने रास्ते रेलवे द्वारा बंद कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और रेल्वे लाइन क्रॉस करने पर दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि पहले अंडर पास से 200 मीटर की दूरी तय करनी होती थी, लेकिन अब लोगों को 5 किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ता है। ज्ञापन में रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर रेलवे लाइन के नीचे प्रेमनगर तक अंडर पास तथा पैदल आवागमन के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन अब तक रेलवे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राकेश खन्ना, भरत राज, जनसी राम, राजपाल, जगदीश, नारायण, लालाराम, मुकेश, हंसराम, अनिता, मूली माई, केलादेवी और सरोज सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Residents submit memorandum demanding foot overbridge and underpass near Dausa railway station
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: residents, submit, memorandum, demanding, foot overbridge, underpass, dausa railway station, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved