• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा की खबरें यहां पढ़िए...हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

Read Dausa news here... Hindu Conference Poster Released - Dausa News in Hindi

दौसा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर की श्रीराम शाखा बस्ती में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक राम मंदिर में महामंडलेश्वर अमरदास महाराज के सानिध्य में हुई।प्रेम हरितवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर गुप्तेश्वर रोड में 1 फरवरी को हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महामंडलेश्वर अमरदास महाराज ने हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, संयोजक सहसंयोजक आर के वर्मा, स्वयंसेवकों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का उद्घाटन दौसा। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़, सक्षम एवं आधुनिक बनाने की दिशा में नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।उद्घाटन समारोह में मेंहदीपुर बालाजी के महंत नरेशपुरी महाराज, आईजी एच. जी. राघवेंद्र सुहास, कलेक्टर देवेंद्र कुमार की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर एसपी सागर राणा, आईपीएस ने कहा कि नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा, साथ ही आमजन को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।नवीन भवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सुसज्जित कार्यालय कक्ष, बैठक कक्ष, जनसुनवाई व्यवस्था एवं अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे पुलिस प्रशासन के दैनिक कार्यों में गति एवं गुणवत्ता आएगी।उद्घाटन समारोह में एएसपी हेमंत कलाल, डीएसपी शर्मा सहित विभिन्न थाना अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
वंदे मातरम् गीत को 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्मरणोत्सव
दौसा। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया। कलेक्टर ने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित वंदे मातरम् गीत को 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्मरणोत्सव मनाया जा रहा है। यह गीत हमारी राष्ट्रीय चेतना का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। भारत माता के गुणगान में लिखा गया यह गीत स्वतंत्रता की लड़ाई का एक अभिन्न अंग रहा, जो स्वतंत्रता सेनानियों को एकजुट होकर आजादी की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा देता रहा।उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में वंदे मातरम् गीत के इतिहास, भारतीय फ्रीडम स्ट्रगल में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय चेतना एवं नैतिक मूल्यों के विकास में योगदान को लेखन और चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह इस प्रदर्शनी का अधिक से अधिक संख्या में आकर अवलोकन करें। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ बिरदी चंद गंगवाल, एसडीएम संजू मीना, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सोहन लाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संदीप मीना, सूचना सहायक अविरल जाकड़, कनिष्ठ सहायक राहुल कुमार बैरवा एवं हेमन्त शर्मा तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडियाकर्मी एवं स्काउट्स उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Read Dausa news here... Hindu Conference Poster Released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, hindu conference, poster released, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved