• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राम पंचायत कैलाई में “संतृप्ति अभियान” का आयोजन

Rajasthan Gramin Bank organized a saturation campaign in Gram Panchayat Kailai - Dausa News in Hindi

दौसा। राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा ग्राम पंचायत कैलाई में संतृप्ति अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य बैंकों, बैंक मित्र, स्वयं सहायता समूह व लोगों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर धीरज भास्कर, उप सचिव, वित्तीय सेवा विभाग (भारत सरकार) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सी. पी. मंडावरिया, संयुक्त सचिव, राजस्थान सरकार, नरेंद्र मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, एम. अनिल महाप्रबंधक एवं संयोजक, एसएलबीसी (बैंक ऑफ बड़ौदा), राजकुमार मीणा उप महाप्रबंधक, एसएलबीसी, श्याम सिंह चारण महाप्रबंधक राजस्थान ग्रामीण बैंक, अल्का मीणा क्षेत्रीय प्रबंधक राजस्थान ग्रामीण बैंक दौसा, भारतीय रिज़र्व बैंक एवं नाबार्ड के अधिकारी विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा री-केवाईसी प्रक्रिया, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा जन-धन खातों के अद्यतन जैसी सेवाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।
शिविर के दौरान आयोजित जादू कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जादूगर ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल उपस्थित ग्रामीणों का हंसी और मनोरंजन कराया, बल्कि रोचक अंदाज़ में वित्तीय जागरूकता भी दी। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत कर ग्रामीणों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर धीरज भास्कर ने ग्रामीणों से संवाद किया एवं सभा को संबोधित करते हुए जन सुरक्षा योजनाओं, री-केवाईसी और वित्तीय सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समय पर री-केवाईसी करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।
राजस्थान ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक श्याम सिंह चारण ने मंच से सभी अतिथियों का स्वागत किया और बैंक कि उपलब्धियों तथा ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण में बैंक कि भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संतृप्ति अभियान के महत्व के प्रति राजस्थान ग्रामीण बैंक के प्रतिबद्धता एवं किये जा रहे प्रयासों से आमजनों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे राजस्थान ग्रामीण बैंक ग्रामीण अंचलों में वित्तीय सेवाए पहुचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
शिविर के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक राजस्थान ग्रामीण बैंक अल्का मीणा ने सभी उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि राजस्थान ग्रामीण बैंक भविष्य में भी इसी प्रकार जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Gramin Bank organized a saturation campaign in Gram Panchayat Kailai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, rajasthan gramin bank, saturation campaign camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved