• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा समाचार : राजस्थान ब्राह्मण महासभा की सभी नियुक्तियां चुनाव तक रहेंगी यथावत

Rajasthan Brahmin Mahasabha, Dausa News, Vaidya Vishnukant Tiwari, Sunil Kumar Sharma, - Dausa News in Hindi

दौसा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की सभी मौजूदा नियुक्तियां आगामी चुनावों की तारीख घोषित होने तक पूर्ववत जारी रहेंगी। महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने संशोधित आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि दौसा जिलाध्यक्ष पद पर वैद्य विष्णुकान्त तिवारी निरंतर अपनी सेवाएं देते रहेंगे। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, खंड व नगर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी पहले की तरह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन कार्य संचालित करते रहेंगे।

महामंत्री ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष द्वारा 25 अगस्त को जारी आदेश को निरस्त कर दिया गया है। अब वैद्य विष्णुकान्त तिवारी और उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी आगामी चुनावों तक अपने पदों पर कार्य करती रहेगी। इसके अतिरिक्त, संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए महेश भंडारी को संयोजक नियुक्त किया गया है, जो अभियान के संचालन व समन्वय का जिम्मा संभालेंगे। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: युवाओं को मिलेगा पीएम मोदी के सामने विचार रखने का मौका, माय भारत पोर्टल पर क्विज जारी

दौसा। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से 'माय भारत' पोर्टल पर 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' (VBYLD) का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद देश की नीति-निर्धारण और नवाचारों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। विभिन्न चरणों की प्रतियोगिताओं के बाद चयनित प्रतिभागियों को सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
माय भारत दौसा की जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए 'विकसित भारत क्विज' 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है, जो 30 सितंबर तक चलेगी। क्विज के शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागी निबंध प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगे, जिन्हें 10 तय विषयों पर 500 शब्दों का निबंध पोर्टल पर भेजना होगा। जिला स्तर पर शीर्ष 50 निबंधों का चयन पीपीटी राउंड के लिए होगा, जहां से दो विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचेंगे।
प्रतियोगिता का पूरा कार्यक्रम:
विकसित भारत क्विज: 17 अगस्त से 30 सितंबर
निबंध चुनौती: 5 से 19 अक्टूबर 2026
जिला चैंपियनशिप: 10 से 16 नवंबर 2026
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर: 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय प्रतियोगिता (नई दिल्ली): 10 से 12 जनवरी 2027
युवा अधिक जानकारी के लिए राजेश पायलट स्टेडियम स्थित मेरा युवा भारत कार्यालय अथवा स्वयंसेवक आकाश ज्योतिषी (8955272394) से संपर्क कर सकते हैं।
दौसा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत केमिस्टों को औषधि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक: मेडिकल स्टोर्स पर सही भंडारण और 'फार्मा सही दाम' ऐप पर जोर

दौसा। सहायक औषधि नियंत्रक रामकेश मीणा के निर्देश पर 1 से 15 सितंबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत दौसा मेडिकल मार्केट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केमिस्टों को दुकानों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ दवाओं के सुरक्षित रख-रखाव और गुणवत्ता मानकों की जानकारी दी गई।
औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप भारद्वाज ने कहा कि दवा सीधे मरीज के जीवन से जुड़ी है, इसलिए स्वच्छता और सही स्टोरेज प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दवाओं को धूप, सीलन व अत्यधिक तापमान से बचाने और लेबल पर दर्ज स्टोरेज कंडीशंस के अनुसार रखने की हिदायत दी। साथ ही रिकॉर्ड कीपिंग में बैच नंबर की अनिवार्यता समझाई। कार्यक्रम में केमिस्टों व आमजन को दवाओं की उचित कीमत जांचने के लिए “फार्मा सही दाम” ऐप भी डाउनलोड कराया गया।
केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष सोनी, सचिव कमलेश खंडेलवाल सहित उपस्थित दवा विक्रेताओं ने स्वच्छता और दवा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने का संकल्प लिया।
दौसा कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने किया मतदान बूथों का औचक निरीक्षण: भांडारेज, बांदीकुई और बसवा में चुनावी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दौसा। निकाय चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को संवेदनशील व महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। कलेक्टर ने भांडारेज, बांदीकुई एवं बसवा नगर पालिका क्षेत्रों के विभिन्न पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं की कतारों, पेयजल, छाया, दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर तैनात मतदान दलों व पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भगवान देवनारायण की ध्वज पदयात्रा के लिए तैनात होंगी मेडिकल टीमें: गुर्जर महासभा के ज्ञापन पर दौसा CMHO ने जारी किए आदेश

दौसा। भगवान श्री देवनारायण की लक्खी ध्वज पदयात्रा के दौरान पदयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा विभाग ने मेडिकल टीमों की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा और अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. सीताराम मीणा को ज्ञापन सौंपकर पदयात्रा मार्ग पर विशेष चिकित्सा व्यवस्था करने की मांग की थी।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष माधो सिंह कसाना एवं युवा जिलाध्यक्ष सतवीर छावड़ी सबलपुरा के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र में बताया गया कि आराध्य देव भगवान देवनारायण की ध्वज पदयात्रा में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह पदयात्रा अपने पारंपरिक मार्गों से होते हुए देवधाम जोधपुरिया (टोंक-निवाई) पहुंचती है। लंबी पैदल यात्रा के दौरान पदयात्रियों को मौसमी बीमारियों, पैरों में छाले और अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए पदयात्रा मार्ग पर नियमित एंबुलेंस व मेडिकल टीमों की मौजूदगी बेहद जरूरी है।

ज्ञापन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने पदयात्रा मार्ग में पड़ने वाले संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सा टीमों को पदयात्रियों की सेवा व आपातकालीन उपचार के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Brahmin Mahasabha, Dausa News, Vaidya Vishnukant Tiwari, Sunil Kumar Sharma,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan brahmin mahasabha, dausa news, vaidya vishnukant tiwari, sunil kumar sharma, mahesh bhandari, brahmin mahasabha appointment, dausa chemist association, drug safety, swachhata pakhwada, pharma sahi daam app, medicine storage, dausa collector, dr saumya jha, dausa civic polls, bandikui, baswa, bhandarej, polling booth inspection, my bharat portal, viksit bharat young leaders dialogue, youth affairs ministry, national youth festival, vbyld 2026\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved