• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो साल में 70 फीसदी संकल्प पूरे, राजस्थान बना बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

Promises Fulfilled in Two Years, Rajasthan Becomes Best Performing State: Colonel Rajyavardhan Rathore - Dausa News in Hindi

दौसा | जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दो वर्षों में ही महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेकर उनकी धरातल पर प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित की है, जिससे राजस्थान देश के बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जनता से किए गए संकल्पों में से करीब 70 फीसदी संकल्प या तो पूरे कर लिए हैं या प्रगतिरत हैं। प्रभारी मंत्री शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार ने जनहित के 392 संकल्प लिए थे, जिनमें से अब तक 274 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं या उन पर कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने पारदर्शी एवं प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाई है, जिसके चलते राजस्थान को कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। केन्द्र सरकार की 11 योजनाओं में राजस्थान प्रथम स्थान पर, 5 में द्वितीय तथा 9 योजनाओं में तृतीय स्थान पर है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि राम जल सेतु लिंक परियोजना को प्राथमिकता देते हुए 26 हजार करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए गए हैं, जिससे दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई एवं लगभग 3 करोड़ लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी। जल जीवन मिशन के तहत 10 हजार 482 करोड़ रुपये खर्च कर 13 लाख 59 हजार ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में बीते दो वर्षों में विद्युत उत्पादन क्षमता 6 हजार 363 मेगावाट बढ़कर 30 हजार 525 मेगावाट हो गई है। सड़क निर्माण में 27 हजार 238 करोड़ रुपये खर्च कर 39 हजार 891 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया, जिससे ग्रामीण सड़क नेटवर्क मजबूत हुआ है।
गरीब कल्याण पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर 867 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है। अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत अब तक 15 करोड़ भोजन थालियां वितरित की जा चुकी हैं। युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत बिना पेपर लीक 296 परीक्षाएं आयोजित की गईं और 90 हजार से अधिक नियुक्तियां दी गईं।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपये जोड़कर वार्षिक सहायता 9 हजार रुपये की गई है, जिससे 76 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार 432 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। महिला सशक्तीकरण के लिए मातृ वंदना योजना की राशि बढ़ाई गई है तथा लाडो प्रोत्साहन योजना से लाखों बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को 6,860 करोड़ रुपये की कैशलैस चिकित्सा सुविधा दी गई है। निवेश के क्षेत्र में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट धरातल पर क्रियान्वित हो चुके हैं।
इस अवसर पर सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, महवा विधायक राजेन्द्र मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, लालसोट विधायक रामबिलास मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Promises Fulfilled in Two Years, Rajasthan Becomes Best Performing State: Colonel Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: promises fulfilled, two years, rajasthan, best performing, state colonel rajyavardhan rathore, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved