• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में 'वंदे गंगा' जल संरक्षण अभियान की तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने दिए निर्देश

Preparations for Vande Ganga water conservation campaign reviewed in Dausa, in-charge secretary gave instructions - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष में कलेक्टर देवेंद्र कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक में देथा ने दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उसकी प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नए पात्र आवेदकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिला प्रभारी सचिव ने बिजली, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया, ताकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में जिले के उपखंड अधिकारी, पंचायत समिति के विकास अधिकारी तथा तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for Vande Ganga water conservation campaign reviewed in Dausa, in-charge secretary gave instructions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: preparations, vande ganga, water conservation, campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved