• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रकाश शर्मा निर्झरना बने लालसोट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रतिद्वंदी को 6 मतों से दी मात

Prakash Sharma Nirjharna became the President of the Lalsot Bar Association, defeating his rival by 6 votes. - Dausa News in Hindi

लालसोट । उपखंड मुख्यालय स्थित अदालत परिसर में शुक्रवार को दी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर प्रकाश चंद्र शर्मा निर्झरना ने 37 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी अशोक चौधरी को 6 मतों से पराजित किया और विजयी बने। उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल गौतम ने 51 मत हासिल कर 7 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर ओमप्रकाश सैनी ने 62 मत प्राप्त कर 28 मतों के अंतर से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर बृजपाल रछोया 61 मत हासिल कर 27 वोटों से विजयी घोषित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश चौधरी और सहायक निर्वाचन अधिकारी गणेश शर्मा, लेखराज शर्मा तथा शंभूदयाल राणा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संचालित की गई। मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।
विजय के बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा निर्झरना को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई प्राथमिकता रहेगी तथा जूनियर अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान से प्रतिमाह ₹10,000 का स्थायी फंड दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prakash Sharma Nirjharna became the President of the Lalsot Bar Association, defeating his rival by 6 votes.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prakash sharma, nirjharna, lalsot bar association, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved