• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजरी पर राजनीति गरमाई: गहलोत बोले – सरकार पर माफिया का दबदबा

Politics heated up on gravel: Gehlot said – Mafia dominates the government - Dausa News in Hindi

दौसा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार पर बजरी माफिया हावी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बजरी माफिया का आतंक है। सरकार पर हावी होने का मतलब है कि नीचे से ऊपर तक बंधी पहुंचती होगी। शुक्रवार को हिंडौन जाते समय दौसा में गहलोत ने कहा कि धौलपुर हो या टोंक पूरे राजस्थान में बजरी माफिया ने आतंक मचा रखा है। इसे लेकर लोगों को चिंता है, बजरी महंगी होने से लोगों में गुस्सा है। ऊपर से नीचे तक बंधी पहुंच रही है। इससे बजरी महंगी हो गई है। लेकिन बजरी माफिया का सरकार पर हावी होना खतरनाक है, इस पर रोक लगनी चाहिए। इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी।

हिंडौन जाते समय लालसोट बाईपास पुलिया पर रुके गहलोत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विधायक डीसी बैरवा, नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेनू कटारिया, वरिष्ठ नेता रामनाथ राजोरिया, सुभाष घोसी, उमाशंकर बनियाना, रामनिवास गांगड़िया आदि थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Politics heated up on gravel: Gehlot said – Mafia dominates the government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, former chief minister ashok gehlot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved