• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कट्टों को हटाकर देखे तो चौंक गई पुलिस, लालसोट से 27 गोवंश को करवाया मुक्त

Police was shocked when they saw the cattle removed, 27 cows were freed from Lalsot. - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। लालसोट में गोवंश की तस्करी करने वालों पर गो सेवक दल व पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लालसोट में गो सेवक दल की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक का पीछा किया व उसे रुकवाया और कट्टों को हटाकर देखा तो चौंक गई, उसमें गोवंश भरा हुआ था। इस पर ट्रक को पुलिस थाने ले जाया गया। बाद में सभी गोवंश को मुक्त कराया गया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। शहर के सवाई माधोपुर रोड पर एक ट्रक में भरकर 27 गोवंश भरकर ले जा रहे तस्करों को पुलिस व गो सेवक दल ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक को भगाने लगा। इसके बाद पीछा कर ट्रक को रुकवाया गया। एक केंटर में 27 गोवंश भरे हुए थे। लालसोट पुलिस व जनता गोसेवक दल की संयुक्त कार्रवाई में गो तस्कर मौके से भाग छूटे। जानकारी के अनुसार गश्ती दल ने एक केंटर को रूकवा कर उसकी तलाशी ली तो उसमें गोवंश भरा हुआ था। इसमें कट्टों की आड़ में गोवंश छिपा रखा था। पुलिस ने गोवंश को मुक्त करवाकर ट्रक को जब्त कर लिया है। गो सेवकों ने सभी गोवंश को गोशाला में भिजवाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police was shocked when they saw the cattle removed, 27 cows were freed from Lalsot.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, go sevak dal, police, major action, smuggling cattle, lalsot, information, chased, truck, trunks removed, filled with cattle, police station, cattle freed, case registered, truck driver, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved