• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट में पुलिस-व्यापारी बैठक, अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं पर जताई चिंता

Police-Trader Meeting in Lalsot: Concerns Raised Over Encroachments and Disarray - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड मुख्यालय स्थित पुलिस थाना प्रांगण में शुक्रवार को व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न व्यापार संगठनों के अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अधिकारी पवन कुमार ने की। बैठक में शहर में बढ़ते अतिक्रमण, खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे और बेतरतीब वाहन पार्किंग जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण पर गहरी चिंता जताई। उनका कहना था कि नगर परिषद द्वारा लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही है। साथ ही शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नो एंट्री नियम लागू होने के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
थाना अधिकारी पवन कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी के सहयोग से शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक चौधरी, राम कल्याण उपाध्याय, महेश जांगिड़, श्याम सोनी, राजेंद्र गर्ग, महेश खंडेलवाल, रोहित पंसारी, महेंद्र गुप्ता सहित अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापारियों ने नव नियुक्त थाना अधिकारी पवन कुमार का माला पहनाकर स्वागत भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police-Trader Meeting in Lalsot: Concerns Raised Over Encroachments and Disarray
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police-trader, meeting, lalsot, concerns, raised, encroachments, disarray, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved