• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायती राज चुनाव से पहले पुलिस की कार्रवाई, स्कॉर्पियो से हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 5 कार्टून जब्त

Police action ahead of Panchayati Raj elections: 5 cartons of illicit, Haryana-manufactured liquor seized from a Scorpio - Dausa News in Hindi

-दो आरोपी गिरफ्तार, शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो भी जब्त दौसा। सदर थाना पुलिस ने पंचायती राज चुनाव 2026 को मध्य नजर रखते हुये गश्त के दौरान चैकिंग में 5 कार्टून हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने दो आरोपी अक्ष्या व सुनिल को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त कर ली। थानाधिकारी युधिष्ठिर ने बताया कि नगरपालिका भाण्डारेज के दरवाजा के पास काले रंग की स्कार्पियों खडी नजर आई। जिसके नम्बर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। कार में दो व्यक्ति बैठे हुये नजर आये। चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अक्ष्या पुत्र राजू बैरवा निवासी पाडली हाल एच-161 मंगोलपुरी उत्तरी पश्चिमी देहली व चालक की बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनिल पुत्र रामधन बैरवा निवासी मलवास्या की ढाणी नांगल गोविन्द बताया। रात्रि के समय रोड के किनारे खडे होने का कारण पूछा तो दोनों ही सकपका गये। जिनकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। जिस पर कार स्कार्पियों को चैक किया तो 5 कार्टून में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इसका कोई परमिट / लाइसेन्स नहीं होना बताया। जिस पर दोनो को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police action ahead of Panchayati Raj elections: 5 cartons of illicit, Haryana-manufactured liquor seized from a Scorpio
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa police, illegal liquor, haryana made liquor, panchayati raj election 2026, scorpio seized, police action, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved