• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा के खिलाफ डाली पोस्टों को भी लाइक कर रहा है पार्टी का आईटी सेल

Party IT cell is also liking the posts against BJP - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। वर्तमान समय में सोशल मीडिया खबरों के प्रचार-प्रसार का एक दमदार जरिया बन गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से खबरें आग की तरह फैलती हैं और देश के किसी भी कोने में घटने वाली घटना चंद ही मिनटों में पूरे देश ही नहीं विदेशों तक में वायरल हो जाती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने देश के हर कोने में सोशल मीडिया टीम की एक बड़ी फौज खड़ी कर ली है। लेकिन दौसा जिले में बीजेपी की सोशल मीडिया टीम या तो कमजोर है या उस पर किसी ने अंकुश लगा रखा है। सोशल मीडिया अकाउंट ऐसे लोग हैंडल कर रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया की जानकारी ही नहीं है। कई बार तो पार्टी के विपक्ष में लगाई खबरें भी लाइक की गई हैं। जिले में दो बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए। लेकिन, दौसा जिले की आईटी सेल ने नड्डा के न तो आने के कार्यक्रम की कोई पोस्ट डाली और न ही उनके सभा स्थल के कार्यक्रम की कोई पोस्ट डाली। इसे लेकर सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स में जोरों की चर्चाएं शुरू हो गई कि क्या भाजपा ही भाजपा को कमजोर करने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया टीम द्वारा कार्यक्रम की अपडेट्स डालने से आम आदमी तक ये जानकारी पहुंच जाती है और आइडिया लग जाता है कि कितने बजे तक सभा स्थल पर बड़े चेहरे जन लोगों को संबोधित करने पहुंचेंगे। लेकिन सोशल मीडिया में अपडेट नहीं मिलता। इससे पार्टी द्वारा 3-4 घण्टे पहले का समय डालने के कारण भीड़ एक बार सभा स्थल पर तो पहुंच जाती है। लेकिन 3-4 घंटे रुकने के बाद भी बड़ा नेता नहीं आता और धीरे धीरे लोग वहां से खिसकने लगते हैं।
जिसका खामियाजा यह होता है कि सभा स्थल पर धीरे धीरे कुर्सियां खाली होने लगती हैं और सीधा नुकसान प्रत्याशी का होता है। लोग सभास्थल पर जब खाली कुर्सियां देखते हैं तो हवा बन जाती है सभा में भीड़ ही नहीं आई और प्रत्याशी के विरुद्ध एक लहर बन जाती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी फंड से जिले को हर महीने करीब एक लाख का बजट भेजा जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया टीम के इस रवैए के चलते पार्टी को कोई विशेष फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Party IT cell is also liking the posts against BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bureau, present time, social media, powerful means, disseminating news, spreads, wildfire, incident, corner of the country, viral, few minutes, entire country, foreign countries, bharatiya janata party, huge army, social media teams, dausa district, weak, controlled, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved