• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के पुराने मुकदमे फिर खोलने आक्रोश, नेताओं पर गिरफ्तारी का दबाव बना रही भाजपा सरकारः हिम्मत सिंह

Outrage, reopening old cases, Gurjar reservation movement, BJP government, pressurizing leaders, arrest, Himmat Singh - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलते ही भाजपा सरकार ने अपना रंग दिखाना शुरू कर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को फिर से खोल रही है। गुर्जर आंदोलन के नेताओं पर गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है। जयपुर, सीकर, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, अलवर, अजमेर, टोंक आदि जिलों के आंदोलनकारियों पर गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है।

राजस्थान गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति कोटा संभाग के अध्यक्ष सुरेश गुर्जर पर एक लंबित मामले में कोटा पुलिस ने दुर्भावनापूर्वक गिरफ्तारी वारंट जारी कराया है। अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पर्ची वाली सरकार गुर्जर समाज से पंगा लेगी तो भारी पड़ेगा। यदि प्रदेश सरकार ने समझौते की पालना नहीं की तो राजस्थान का गुर्जर समाज चुप नहीं बैठेगा। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन के बाद सरकार गुर्जरों को कुचलने की मंशा नहीं रखे। आज घर-घर में कर्नल बैंसला तैयार हो गए हैं। गुर्जरों का सरकार से यह हुआ था समझौताः समझौते के अनुसार जिन मुकदमों का पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया, उन मुकदमों को सरकार ने वापस लिया। जिनमें पुलिस ने चालान पेश नहीं किया उन सभी मुकदमों में 3 साल से ज्यादा पेंडिंग रहने पर एफआर लगा दी।
जिन मुकदमों में कुछ आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान पेश कर बाकी के खिलाफ जांच पेंडिंग रखी, उनके मामले में लंबित कार्रवाई बंद करने का समझौता हुआ था। अब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है, जो समझौते का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Outrage, reopening old cases, Gurjar reservation movement, BJP government, pressurizing leaders, arrest, Himmat Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, gurjar leader, himmat singh, change of power, bjp government, true colors, reopening cases, gurjar reservation movement, pressure on leaders, arrest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved