• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑपरेशन सिंदूर' पर आयोजित कार्यक्रम ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Operation Sindoor Program Captivates Audience - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर विद्या आश्रम स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर नन्हे मुझे बालकों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र जी मिश्रा थे।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, इसके पश्चातविद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चोंने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं।"ऑपरेशन सिंदूर'" थीम पर आधारित नाटक ने उपस्थितदर्शकों को भावविभोर कर दिया, जिसमें नारी सम्मान,देशभक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का सशत्त संदेश दियागया। मुख्य अतिथि देवेंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, राष्ट्र सेवा तथा युवाओं की भूमिका पर प्रकाशडाला। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासोंकी सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, शिक्षकगण, अभिभावकएवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में मिष्ठानवितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Sindoor Program Captivates Audience
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation sindoor, program, captivates audience, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved