• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री वही बनेगा जिस पर बालाजी की कृपा बरसेगी, किस पर बरसेगी पता नहींः किरोड़ी मीणा

Only the one on whom Balajis blessings will be made the Chief Minister, dont know on whom it will be showered: Kirori Meena - Dausa News in Hindi

दौसा (ब्यूरो)। सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक डॉ किरोडी लाल मीणा ने कहाकि प्रदेश का मुख्यमंत्री वही बनेगा जिस पर बालाजी महाराज और मोदी की कृपा होगी। डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार सुबह नीलकंठ महादेव के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। पहाड़ी पर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में डॉक्टर किरोड़ी ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उसके बाद डॉक्टर किरोडी का किला सागर व शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर जैन के आवास पर उन्होंने नाश्ता किया। आरपीएससी के पूर्व मेंबर विनोद बिहारी शर्मा से मुलाकात करने किरोड़ी उनके आवास पर पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने राजनीतिक मंत्रणा भी की।
इस दौरान डॉक्टर किरोडी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। राजेश शर्मा, मुकेश झनकावत, पंडित द्वारकेश वशिष्ठ, नवनीत शर्मा, बजरंग सिंह चौहान, कर्मचारी नेता भगवान वर्मा आदि ने स्वागत किया।
इससे पहले डॉक्टर किरोडी शनिवार को देर शाम मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहाकि पता नहीं कृपा किस पर बरस जाए यह कोई बता नहीं सकता है। हालांकि उन्होंने अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताया।
मेहंदीपुर बालाजी दर्शन कर उन्होंने प्रदेश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की। बालाजी को सिद्ध पीठ बताते हुए बोले कि जिले का निवासी होने के नाते वे यहां अक्सर आते रहते हैं। इस दौरान डॉक्टर किरोडी का पंडितों ने सोने के चोले का टीका लगाकर स्वागत किया बालाजी ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने बालाजी महाराज की प्रसादी भेंट की। डॉक्टर किरोडी के बालाजी पहुंचते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ एकत्रित हो गई। उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बालाजी दर्शन के बाद डॉक्टर किरोड़ी ने मीन भगवान मंदिर में भी माथा टेका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Only the one on whom Balajis blessings will be made the Chief Minister, dont know on whom it will be showered: Kirori Meena
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, bjp mla, sawai madhopur, dr kirodi lal meena, chief minister, balaji maharaj, modi, mehandipur, blessings, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved