• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएचए के धरने के 7वें दिन प्रदेश संयोजक ने कहा- लोकसभा चुनाव में ‌BJP को बहुत बड़ा नुकसान

On the 7th day of strike the state convenor said  BJP will suffer a huge loss in the Lok Sabha elections - Dausa News in Hindi

दौसा। कोविड स्वास्थ्य सहायकों (सीएचए) का धरना प्रदर्शन कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा के बंगले के बहार 7वें दिन भी जारी रहा। मौके पर प्रदेश संयोजक राकेश सैनी ने बताया कि नौकरी बहाली की मांग के लिए हमारा संघर्ष जब तक जारी रहेगा जब तक हमको रोजगार नहीं मिल जाता। सरकार अपना वादा निभाए और हमें रोजगार दे। आज हमारे संघर्ष को 2 साल से ऊपर हो गया। न कांग्रेस सरकार ने हमको रोजगार दिया और जो वादा भाजपा सरकार ने किया था वह भी अब अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है। हमने बीजेपी के सभी बड़े नेताओं को अवगत कराया कि आप हमें रोजगार देकर अपना वादा निभाएं। आज भाजपा सरकार को बने 4 महीने से ऊपर हो गया। लेकिन हमें रोजगार नहीं दिया। डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के बंगले के बाहर हमारा धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी है। जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा। हमने सरकार के बड़े नेताओं को बार-बार अवगत कराया कि राजस्थान में स्वास्थ्य की सुविधा बहुत लचर है। लेकिन राजस्थान के नेता बेरोजगारों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं। राजस्थान की भाजपा सरकार बेरोजगारों पर ध्यान दे। गरीब मजदूर तक स्वास्थ्य की योजनाएं पहुंचाए। जिससे राजस्थान की भाजपा सरकार का नाम हो। लोकसभा चुनाव में भाजपा जीते। लेकिन नेताओं का रुख देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार राजस्थान की लोकसभा में बीजेपी को बहुत बड़ा नुकसान होगा। बेरोजगार युवाओं का दल सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है। मुख्यमंत्री सीएचए को रोजगार देकर अपना वादा निभाएं। जिला अध्यक्ष विजय मीणा, गुड्डी, केदार, कुणाल, राजेश मीणा, मनोज, प्रमोद मेघवाल, खेमराज डाबर, राधे मीणा, राज मीणा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On the 7th day of strike the state convenor said BJP will suffer a huge loss in the Lok Sabha elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: strike, state convenor, bjp, lok sabha, election 2024, dausa, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved