• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का पाँचवां दिन प्रेरणा, ज्ञान और उत्साह से सराबोर

NSS Seven-Day Special Camp Fifth Day Filled with Inspiration, Knowledge, and Enthusiasm - Dausa News in Hindi

लालसोट। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन शनिवार का आयोजन प्रेरणादायी विचारों, शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं खेल गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मीणा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए पथप्रदर्शक बताते हुए आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण, राष्ट्रसेवा और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी राम खिलाड़ी मीणा के मार्गदर्शन में मुख्य वक्ता राम भरोसी बैरवा ने डिजिटल साक्षरता एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर उपयोगी जानकारी दी। वहीं डॉ. जितेन्द्र बैरवा ने लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और आत्मअनुशासन पर प्रेरक उद्बोधन दिया। द्वितीय सत्र में खेल प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुर्सी दौड़ में चंचल सैनी, लेमन रेस में शीतल सैनी और रूमाल झपट्टा में कोमल सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा और अनुशासन के संकल्प के साथ हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NSS Seven-Day Special Camp Fifth Day Filled with Inspiration, Knowledge, and Enthusiasm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nss seven-day, special camp, fifth day, filled, inspiration, knowledge, enthusiasm, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved