• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सैनी समाज का नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन आज, 131 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

Ninth mass marriage conference of Saini community today, 131 couples will tie the knot - Dausa News in Hindi

लालसोट। उपखंड क्षेत्र के डीडवाना धाकड़ा ढाणी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वावधान में सैनी समाज का नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित होगा। सम्मेलन में 131 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार कर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करेंगे। सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को विधिवत गणेश स्थापना के साथ हुआ। समिति से जुड़े रमेश सैनी खटवा ने बताया कि इस अवसर पर प्रधान कलश की बोली रतनलाल सैनी धाकड़ा के नाम 1 लाख 2 हजार रुपए तथा प्रधान ध्वज की बोली हरकेश सैनी धाकड़ा के नाम 1 लाख 31 हजार रुपए में छोड़ी गई। इस दौरान डीडवाना स्थित धर्मशाला हनुमान मंदिर से 2100 कलशों के साथ करीब 3 किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन, हेला-ख्याल दंगल, अलगोजा पार्टी और पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ निकली शोभायात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह जेसीबी मशीनों से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
समिति अध्यक्ष किशनलाल सैनी और रमेश सैनी खटवा ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई हैं। 40 बीघा कृषि भूमि पर विशाल पंडाल लगाया गया है। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के ठहरने के लिए अयोध्यापुरी और जनकपुरी का विशेष निर्माण कराया गया है। सम्मेलन में दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर और टोंक सहित पांच जिलों से वर-वधु पक्ष के लोग शामिल होंगे, जबकि प्रदेश के 10 जिलों से करीब 60 हजार लोगों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।
भोजन व्यवस्था के लिए विशाल भोजनशाला बनाई गई है, जहां 100 हलवाइयों की टीम दिन-रात महाप्रसादी तैयार करने में जुटी हुई है। भोजन वितरण व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 5000 कार्यकर्ताओं की टीम तैनात की गई है।
कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी एवं आमजन की सुविधा के लिए दो मुख्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पाणिग्रहण स्थल के पास 15 फीट चौड़ा मार्ग तैयार किया गया है, जिससे लोग आसानी से समारोह का अवलोकन कर सकेंगे। सुरक्षा के लिए समिति के स्वयंसेवकों के साथ पुलिस बल, दमकल, मेडिकल टीम तथा अन्य आपात सेवाएं भी तैनात रहेंगी।
समारोह स्थल पर एक इन्क्वायरी काउंटर भी बनाया गया है, जहां से सम्मेलन की समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। समिति ने बताया कि सैनी समाज के अब तक आठ सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं और यह नवां सम्मेलन है। नवदंपतियों को समाज की ओर से उपहार भी भेंट किए जाएंगे।
सम्मेलन का समापन रविवार शाम 5:15 बजे आशीर्वाद एवं विदाई समारोह के साथ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ninth mass marriage conference of Saini community today, 131 couples will tie the knot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ninth, mass marriage, conference, saini community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved