• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ का नववर्ष स्नेह मिलन एवं शपथ ग्रहण

New Year love meeting and oath taking ceremony of Rashtriya Parshuram Sena Sangh concluded in Dausa - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले के सूरज गुप्तनाथ मैरिज गार्डन में राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ का नववर्ष स्नेह मिलन एवं कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन शर्मा, संभागीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, संरक्षक पंडित राधेश्याम शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शिल्पा शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रमिला शर्मा समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में समाज के बालकों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया और समाज बंधुओं के सहयोग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को संस्कार और शिक्षा का सही मार्गदर्शन देना आवश्यक है। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी ने महिलाओं और बालिकाओं को संस्कारित बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत और शिक्षित बनाना हमारा पहला कर्तव्य है।
संरक्षक पंडित राधेश्याम शर्मा ने अपने संबोधन में बेटियों और बहुओं की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां और बहुएं ही परिवार और समाज की रीढ़ होती हैं, उन्हें सशक्त और शिक्षित बनाना जरूरी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने नगर परिषद दौसा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण करवाया। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी ने महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में सत्य नारायण शर्मा (खवा) को नगर परिषद दौसा अध्यक्ष, मधु हरितवाल को महिला प्रकोष्ठ नगर परिषद दौसा अध्यक्ष, राम प्रकाश खवा को नांगल अध्यक्ष और देवीसहाय लवाण को लवाण संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का प्रतिवेदन जिला अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया। उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन सत्य नारायण शर्मा ने किया।
इस आयोजन ने समाज को संगठित करने और संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण के प्रति नई प्रेरणा दी। समाज बंधुओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Year love meeting and oath taking ceremony of Rashtriya Parshuram Sena Sangh concluded in Dausa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new year, love, meeting, oath, taking, ceremony, rashtriya parshuram, sena, sangh, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved