• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई NEET UG परीक्षा, 12 केंद्रों पर 4185 अभ्यर्थी शामिल

NEET UG Exam Held Under Tight Security in Dausa; 4,185 Candidates Appear Across 12 Centers - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला मुख्यालय पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। जिले में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा एक ही पारी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। इसके लिए सुबह 11 बजे से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। पीजी कॉलेज सहित सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को त्रि-स्तरीय सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। हर परीक्षार्थी की बायोमैट्रिक सत्यापन के साथ मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। कई अभ्यर्थियों के कपड़ों में लगे मेटल के बटन तक कटवाए गए। परीक्षा के लिए जिले में 4 हजार 185 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए जिले में 4 एसडीओ और 8 तहसीलदारों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य किया गया। छात्रों के लिए बिना मेटल बटन वाले पेंट या ट्राउजर, जबकि छात्राओं के लिए सलवार-कुर्ता, लेगिंग, पेंट या ट्राउजर, टी-शर्ट या कुर्ती अनिवार्य है। वहीं, तेज धूप को देखते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर टेंट लगाकर पानी की व्यवस्था भी की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NEET UG Exam Held Under Tight Security in Dausa; 4,185 Candidates Appear Across 12 Centers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neet ug 2026, dausa news, medical entrance exam, exam security, rajasthan education, neet exam centers, student guidelines, competitive exam india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved