• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, रेल दुर्घटना में राहत-बचाव तैयारियों को परखा

Mock Drill at Lalsot Railway Station : Testing Preparedness for Rail Accident Relief and Rescue - Dausa News in Hindi

रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से किया दुर्घटना राहत एवं बचाव का अभ्यास

लालसोट। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल की ओर से शनिवार को दौसा-गंगापुर सिटी रेलखंड के लालसोट रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होम गार्ड, फायर विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित रेल दुर्घटना की स्थिति में रेलवे और संबंधित एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, राहत-बचाव संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय को परखना था।
मंडल के वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी मन मोहन मीना ने बताया कि लालसोट रेलवे स्टेशन यार्ड में किलोमीटर संख्या 44/3-4 पर गाड़ी संख्या 09725 के पटरी से उतरने और करीब 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की काल्पनिक दुर्घटना का परिदृश्य तैयार किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की निर्धारित आपदा प्रबंधन एवं दुर्घटना राहत व्यवस्था को सक्रिय किया गया।
जयपुर से स्वचालित दुर्घटना राहत एवं बचाव ट्रेन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सहित रेलवे के वाणिज्य, परिचालन, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, चिकित्सा और आरपीएफ विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, होम गार्ड तथा फायर विभाग की टीमों ने भी राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया।
मंडल रेल प्रबंधक जयपुर रवि जैन ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य वास्तविक रेल दुर्घटना या आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज, प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करना है। अभ्यास के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता, घटनास्थल तक पहुंचने में लगने वाले समय तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का आकलन किया गया।
उन्होंने बताया कि घायलों को सुरक्षित निकालने, तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई।
मॉक ड्रिल की घोषणा सुबह 11:44 बजे की गई। इसके बाद रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सहित संबंधित एजेंसियों ने उपलब्ध संसाधनों और निर्धारित कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। संयुक्त अभ्यास के माध्यम से रेलवे की दुर्घटना राहत एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आपात परिस्थितियों में सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mock Drill at Lalsot Railway Station : Testing Preparedness for Rail Accident Relief and Rescue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mock drill, lalsot railway station, testing preparedness, rail accident, relief and rescue, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved