• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुशलपुरा पंचायत भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

MLA Inaugurates Kushalpura Panchayat Bhawan - Dausa News in Hindi

लालसोट । उपखंड क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में जनप्रतिनिधित्व और विकास का नया अध्याय जुड़ गया, जब विधायक रामबिलास मीना ने समारोहपूर्वक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण किया। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर तैयार यह भवन अब प्रशासनिक कार्यों, जनसेवा और सामुदायिक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मीणा ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में यह भवन सुशासन को गति देगा। उन्होंने कहा कि नए पंचायत भवन से न केवल कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आमजन की समस्याओं का निस्तारण भी तेज गति से हो सकेगा। विधायक ने क्षेत्र की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार गांव और गरीब के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और हर गांव में बेहतर सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर मोहन लाल मीणा ने भी विचार प्रकट किए।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया ।इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा साथी तथा क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Inaugurates Kushalpura Panchayat Bhawan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla, inaugurates, kushalpura, panchayat, bhawan, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved