• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा में विधायक डीसी बैरवा की धन्यवाद यात्रा, जनता से बोले – हर समस्या के समाधान को रहूंगा तत्पर

MLA DC Bairwa thanksgiving tour in Dausa, told the public - I will be ready to solve every problem - Dausa News in Hindi

दौसा। विधायक डीसी बैरवा ने सोमवार को दौसा शहर में अपनी धन्यवाद यात्रा की शुरुआत सब्जी मंडी स्थित गणेश मंदिर से की। इससे पहले वे ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा पूरी कर चुके हैं। धन्यवाद सभा में संबोधन के दौरान विधायक बैरवा ने कहा कि वे जनता के अपार समर्थन के लिए हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा, “दीपक और तूफान की लड़ाई में जनता ने दीपक को बुझने नहीं दिया। भले ही प्रदेश में हमारी सरकार नहीं बनी, लेकिन मैं जनता की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करता रहूंगा।” विधायक ने खुद को गरीब परिवार से निकला दौसा का बेटा बताते हुए कहा कि वे आमजन के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेंगे, चाहे रात का कोई भी पहर क्यों न हो। उन्होंने सब्जी मंडी के विकास के लिए सांसद मुरारी लाल मीणा के योगदान की भी सराहना की और कहा कि शेष बचे कार्यों को अब वे मिलकर पूरा करेंगे।
सभा में मौजूद समाजसेवी नरेंद्र जैमन ने जानकारी दी कि फल-सब्जी मंडी की जमीन का केस नगर परिषद जीत चुकी है, लेकिन अभी तक कलेक्टर की ओर से भूमि हैंडओवर नहीं हुई है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, मंडी विकास के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
कांग्रेस नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने बताया कि जब सांसद मुरारीलाल मीणा विधायक थे, तब मंडी में चबूतरे, टीनशेड और आगजनी के समय व्यापारी सहायता जैसे कार्य किए गए थे। अब विधायक, सांसद और सभापति तीनों एक ही दल के होने से कार्यों में गति आएगी।
इस दौरान सब्जी मंडी अध्यक्ष राजू सैनी ने मंडी में टाइल्स लगाने, बिजली कनेक्शन दिलवाने और टीनशेड लगाने की मांग रखी।
सभा में प्रमुख नेताओं, पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA DC Bairwa thanksgiving tour in Dausa, told the public - I will be ready to solve every problem
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla, dc, bairwa, thanksgiving, tour, dausa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved