• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कांग्रेस की बैठक में पोलिंग एजेंटों को सक्रिय रहने का संदेश,कहा-झूठे वादों से गुमराह नहीं

Message to polling agents to remain active in the District Congress meeting said do not be misled by false promises - Dausa News in Hindi

दौसा। जिला कांग्रेस की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ के नेतृत्व में हुई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं वार रूम के अध्यक्ष जसवंत गुर्जर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव के दिन अपने अपने बूथ पर सक्रियता के साथ काम करेंगे तो, कम से कम 50 वोट अतिरिक्त पार्टी के पक्ष में डाले जा सकते हैं। इससे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे l उन्होंने कहा कि दौसा सीट रिजर्व होने के पश्चात हम लोकसभा चुनाव जीत नहीं पाए। ऐसे में आज हमको अधिक मेहनत की जरूरत है। वार रूम के जरिए बीएलए को मजबूत करने के लिए हमारा निर्देशन लगातार चल रहा है। पोलिंग एजेंटों की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी रहती है जो की घरों से वोटों को लेकर आता है। चुनाव में पार्टी जिस भी उम्मीदवार को टिकट दे उसको जिता कर भेजना है। दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने कहा कि विधान सभा चुनाव में नेताओं का अहम हारा, कार्यकर्ता चुनाव नहीं हारा था। इसलिए नेताओं के अहम का चुनाव न होकर कार्यकर्ताओं के सम्मान और मेहनत मजबूती का चुनाव होना चाहिए तब निश्चित ही हम सफल होंगे। पीसीसी महासचिव छोटूराम मीणा ने कहा कि बीएलओ से साथ 2 बीएलए बनाए जा रहे हैं। जिससे बूथ मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि जिले में कांग्रेस को मजबूत रखने के लिए सभी की सक्रियता जरूरी है। संगठित रह कर कांग्रेस के साथ रहना है। भाजपा के झूठे वादों से गुमराह नहीं हों।
नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि आज संगठन की मीटिंग में संख्या कम होती जा रही है। इस विषय पर विचार किया जाना जरूरी है। पीछे बैठे छोटे कार्यकर्ताओं को आगे लायेंगे तो संगठन मजबूत होगा।
बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। शरद नागर, जगदीश मीणा, महेश डोलिका, राजेश उदाला, महिला जिलाध्यक्ष रुकमणी गुप्ता, अनिता मीणा, जयंत मीणा, धन्नालाला बैरवा, राजेश सीकरी, दुर्गा मीरवाल, खेमराज मीणा, हेमराज निमाली, गुमान सिंह गुर्जर, गोपराज महावर, ओमप्रकाश राजोरिया, विजय चोपड़ा, अशोक शर्मा, खैरतीलाल सैनी, जयसिंह बैरवा, विश्राम सैनी, महेंद्र मौर्य, खैरातीला बैरवा, पपीता देवी, नीतू, निशा जोलिया, जयराम वर्मा ,अशोक मीणा, रूपनारायण मीणा, अब्दुल माजिद, पवन कुमार सैनी, अशोक कुमार मीना, लाला राम बैरवा, शिवराम मीना, कैलाश बैरवा, चन्द्र शेखर शर्मा, लक्ष्मण मीना, भगवान सहाय मीना, विष्णु सैनी, मुकेश सैनी, रामकेश मीणा, फैली राम मीना, हंसराज गुर्जर, प्रवक्ता मुकेश राणा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Message to polling agents to remain active in the District Congress meeting said do not be misled by false promises
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: message, polling agent, district congress, dausa, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved