• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पति की दूसरी शादी की आशंका पर पानी की टंकी पर चढ़ी विवाहिता, राहुवास में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Married Woman Climbs Water Tank Fearing Husbands Second Marriage; High-Voltage Drama Ensues for Hours in Rahuwas - Dausa News in Hindi

लालसोट। दौसा जिले के राहुवास गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता अपने पति की कथित दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दूसरी शादी की तैयारी करने तथा दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद गांव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार विवाहिता अनीता की शादी वर्ष 2017 में सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। अनीता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ प्रताड़ना की गई, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसे जानकारी मिली कि उसका पति दो दिन बाद दूसरी शादी करने जा रहा है। इसी से आहत होकर वह रविवार सुबह करीब 6 बजे अपने ससुराल पहुंची और गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई। काफी देर तक समझाइश के बावजूद महिला नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के पिता और भाई की मदद से उसे समझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं टंकी के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई।
थाना अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि राहुवास गांव में एक विवाहिता पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गई है। महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। हालांकि इससे पूर्व महिला ने कभी इस संदर्भ में पुलिस में रिपोर्ट नहीं दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Married Woman Climbs Water Tank Fearing Husbands Second Marriage; High-Voltage Drama Ensues for Hours in Rahuwas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, lalsot rahuvas incident, woman protest water tank, dowry harassment case, second marriage dispute, rajasthan police action, rural protest india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved