• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हफ्ता वसूली के आरोपों में घिरी मंडी सचिव निलंबित

Mandi secretary suspended on charges of extortion - Dausa News in Hindi

दौसा। व्यापारियों को धमकाने और हफ्ता वसूली के आरोपों से घिरी कृषि उपज मंडी समिति, मंडावरी की पूर्व सचिव संतोष कुमारी मीणा को निलंबित कर दिया गया है। निदेशक कृषि विपणन राजेश कुमार चौहान ने बताया कि मीणा के खिलाफ व्यापारियों की शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई थी। जयपुर संभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि संतोष कुमारी मीणा ने दौसा मंडी प्रांगण में एक व्यापारी को जबरन प्लेटफार्म खाली करने के लिए धमकाया था। इस संबंध में एक ऑडियो-वीडियो प्रमाण भी मिला, जिसमें मीणा स्पष्ट रूप से दिख और सुनाई दीं। इसके अलावा, अन्य कर्मचारियों से कराई गई पहचान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मीणा पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर पद का दुरुपयोग करने, व्यापारियों को धमकाने और अपशब्द कहने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए।
इन आरोपों के मद्देनजर संतोष कुमारी मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, कोटा रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandi secretary suspended on charges of extortion
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandi, secretary, suspended, charges, extortion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved