• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मण्डावरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 880 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mandawari Police Station Makes Major Bust, Two Drug Traffickers Arrested with 880 Grams of MDMA - Dausa News in Hindi

दौसा। मण्डावरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 880 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई एमडी ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान बिनौरी मोड़ के पास पहुंची, जहां एक सफेद बोलेरो को रुकवाकर तलाशी ली गई। वाहन में बैठे दोनों व्यक्ति गाड़ी के गियर बॉक्स के बीच रखी प्लास्टिक की थैली में छुपी चमड़े की थैली को छिपाने का प्रयास करने लगे। तलाशी के दौरान थैली में सफेद मटमैला पाउडर मिला, जो जांच में एमडी ड्रग्स पाया गया। पुलिस ने मौके से इस्लाम पुत्र बाबूद्दीन मुसलमान, निवासी गुढ़ा चन्द्रजी रोड, बुर्जा का बालाजी, नादौती (करौली) तथा धर्मेन्द्र गुर्जर पुत्र रेवड़राम गुर्जर, निवासी अमावरा, थाना बामणवास, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग्स के साथ तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandawari Police Station Makes Major Bust, Two Drug Traffickers Arrested with 880 Grams of MDMA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandawari police station, makes major bust, drug traffickers, arrested, mdma, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved