• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा निकाय चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर भारी बवाल : भाजपा प्रत्याशी ने सांसद मुरारी लाल मीणा पर लगाए आरोप, वार्ड 52 में मारपीट और पथराव का आरोप

Major Uproar Over Fake Voting in Dausa Civic Polls: BJP Candidate Accuses MP Murari Lal Meena - Dausa News in Hindi

दौसा। नगर निकाय चुनाव-2026 के मतदान के दौरान शुक्रवार को दौसा में फर्जी मतदान को लेकर सियासी पारा गरमा गया। शहर के विभिन्न वार्डों में फर्जी वोटिंग के आरोपों के बीच प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। बूथ संख्या 53 पर सांसद और भाजपा प्रत्याशी आमने-सामने बूथ संख्या 53 पर फर्जी मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा और दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा के बीच तीखा विवाद हो गया। भाजपा प्रत्याशी ने सांसद पर सीधे तौर पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों के बीच हुई बहस का एक बयान चर्चा का विषय बन गया, जिसमें कथित तौर पर तंज कसते हुए कहा गया कि यदि एक फर्जी वोट का प्रयास हुआ है तो आप दो कर लो। इस नोकझोंक के बाद मौके पर कुछ समय के लिए तनाव बढ़ गया।
वार्ड 52 में मारपीट और धक्का-मुक्की, पुलिस पर मूकदर्शक रहने का आरोप
उधर, वार्ड संख्या 52 में स्थिति और अधिक बिगड़ गई। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू बाई के पति रविंद्र मोरेड ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदान का विरोध करने पर निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश सूरजपुरा और उनके समर्थकों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने समय पर कोई मदद नहीं की।
वार्ड 34 में भी फर्जी वोटिंग का आरोप
इसी क्रम में वार्ड संख्या 34 से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र शर्मा ने भी कांग्रेस प्रत्याशी पर फर्जी मतदान करवाने का खुला आरोप लगाया है। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ और लगातार उठ रहे आरोपों के बाद संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Uproar Over Fake Voting in Dausa Civic Polls: BJP Candidate Accuses MP Murari Lal Meena
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa civic polls 2026, fake voting allegations, mp murari lal meena, ward 52 dispute, dausa nagar parishad election, booth 53 tension, rajasthan local body elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved