• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो चालक गिरफ्तार

Major Police Crackdown on Illegal Sand Mining: Two Tractor-Trolleys Seized, Two Drivers Arrested - Dausa News in Hindi

दौसा। जिले के कोलवा थाना पुलिस ने अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दोनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। कोलवा थाना प्रभारी मनोहर ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बजरी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका। जांच के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में रामगोपाल पुत्र भौंरीलाल उर्फ भंवरलाल मीणा, निवासी रेहड़िया तथा देवराज पुत्र जयसिंह जोगी, निवासी भावंता को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और बजरी के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना वैध अनुमति के खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Police Crackdown on Illegal Sand Mining: Two Tractor-Trolleys Seized, Two Drivers Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, kolwa police, illegal sand mining, bajri transport, tractor trolley seized, rajasthan police, sand mining, ramgopal meena, devaraj jogi, mining action, illegal mining, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved