• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एशियन पेंट्स ऐप हैक कर 1.72 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Major Action by Dausa Police: Another Accused Arrested for ₹1.72 Crore Cyber ​​Fraud Involving Asian Paints App - Dausa News in Hindi

दौसा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रोक ऐप में सेंध लगाकर धोखाधड़ी करने वाला एक और अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व में भी चार अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो न्यायिक अभिरक्षा में हैं। डीएसपी बृजेश कुमार मीना ने बताया कि 1.72 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में सोनू सैनी पुत्र हरफूल सैनी निवासी काला काकरा वाली ढाणी लालसोट को गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी चार अभियुक्त अनिल कुमार सैनी, विष्णू कुमार सैनी, रिंकू सैनी व राहुल सैनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, 11 अगस्त को एशियन पेंट्स लिमिटेड के एसोसिएट जनरल मैनेजर स्नेहम्बर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कंपनी के Masterstokes रिवॉर्ड प्रोग्राम में तकनीकी हेरफेर कर भारी आर्थिक नुकसान पहुँचाया गया है। इस प्रोग्राम के तहत पेंटर्स को उत्पाद खरीदने पर टोकन के माध्यम से रिवॉर्ड दिया जाता है। आरोपियों ने बिना उत्पाद खरीदे ही 'ट्रायल एंड एरर पद्धति से 12-15 अंकों के क्यूआर कोड का अनुमान लगाकर उन्हें फर्जी तरीके से फर्जी क्यूआर कोड जनरेट कर कंपनी के साथ 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार 297 रुपये की साइबर धोखाधडी की गई है। इस पर पुलिस ने सूक्ष्मता से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की एवं आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर प्रकरण के नामजद अभियुक्त, सोनू सैनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल भाग सिंह की विशेष भूमिका रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by Dausa Police: Another Accused Arrested for ₹1.72 Crore Cyber ​​Fraud Involving Asian Paints App
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa cyber crime, asian paints, masterstroke app, cyber fraud, qr code scam, cyber crime police, sonu saini, dsp brijesh kumar meena, masterstroke reward program, digital fraud, cyber investigation, rajasthan police, lalsot, qr code fraud, online scam, cyber security, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved