• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महवा पुलिस को बड़ी सफलता, 3 साल से फरार डकैती का आरोपी गिरफ्तार

Mahwa police got a big success, the accused of robbery who was absconding for 3 years was arrested - Dausa News in Hindi

दौसा। महवा थाना पुलिस ने 3 साल से फरार डकैती की वारदात के मुल्जिम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महवा थाने का टॉप टेन अपराधी है। थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार मीना ने बताया कि दिलीप पुत्र बाबूलाल मीना निवासी भनोखर तहसील कठूमर जिला अलवर 12 मई 2022 को दोपहर 3.00 बजे अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र लेने महवा आया था। उसके गांव का नेकराम पुत्र दुर्गाराम जोगी साथ में था, जिसने उसे रास्ते मे शराब पिलाई और खाना खिलाने रौतहडिया राजपूताना नॉनवेज होटल पर ले गया। होटल के पीछे खाना खा रहा था कि तभी नेकराम ने मुकेश टीकरी एवं अन्य और करीब 7-8 लोगों को भी वहां बुला लिया और उसके जेब में रखे 12 हजार रुपये निकालने लगे। मना किया तो उसके साथ लात घूसों से मारपीट करने लगे। 12 हजार रुपयों को जबरदस्ती निकाल लिया और मोबाइल को भी छीन कर ले गये। कुछ देर बाद एक अन्य लडका आया और उसने कहा कि तुझे तेरा मोबाईल चाहिये क्या? उसके बाद इन लोगों ने फोन देने के एवज में उससे 1000 रुपये की फिरोती मांगी। नकद रुपये नहीं थे, तो फोन पे से देने की बात कही। मोबाइल आरोपियों के पास था तब उन्होंने फोन पे का कोड नंबर लेकर मोबाइल पर 1000 रुपये डलवाये तब फोन वापस दिया। इस मामले में 3 साल से फरार डकैती की वारदात के मुल्जिम मुकेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुल्जिम मुकेश पुत्र धनसिंह मीना दत्तक पुत्र खैमचन्द मीणा उम्र हादरहेडा थाना बडोदा मेव जिला अलवर हाल निवासी टीकरी जाफरान थाना महवा जिला दौसा का रहने वाला है। पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ एचसी रामदेव, गम्भीर, रविन्द्र, गौरीशंकर, राजेश कुमार, महेश, भागीरथ, राजकुमार थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahwa police got a big success, the accused of robbery who was absconding for 3 years was arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, mahwa, robbery, accused, arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved