• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में लोकसभा टिकट के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Lok Sabha ticket contenders demonstrated strength in Congresss dialogue program - Dausa News in Hindi

दौसा। लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम गुप्तेश्वर रोड स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आए बड़े नेताओं के सामने टिकट के दावेदारों ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। यही नहीं दावेदारों ने अपने समर्थकों की फौज के साथ नारेबाजी करते हुए पडाल में एंट्री की। समर्थकों के हाथ में दावेदारों के नाम की तख्तियां थी। कई दावेदारों ने तो समर्थकों को अपने फोटो लगे टी शर्ट भी बांटे, जिन्हें पहनकर कार्यकर्ता पहुंचे। शक्ति प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की फौज लेकर आए दावेदारों ने अपने समर्थन में खूब नारेबाजी कराई। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह संवाद कार्यक्रम टिकट के दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन स्थल अधिक दिखाई दिया। रंधावा बोले देश के हालात पाकिस्तान से भी बदतर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमारे यहां पाकिस्तान से भी बदतर हालात हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली जा रहे किसानों पर सरकार गोली चल रही है। जबकि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थ भेजे जा रहे हैं। जिस पर कोई एक्शन नहीं ले रही है। देश की आजादी के बाद जनसंघ पैदा हुआ है। गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने जनसंघ पर बैन लगाया था। सावरकर का नाम लिए बगैर बोले कि अंडमान निकोबार में माफी मांगने वाला भाजपा का नेता था। राम हम सभी के हैं, गोडसे ने गांधी को गोली मारी तो, उनके मुंह से भी हे राम निकला था। लेकिन यह सवाल आज भी खड़ा है कि मंदिर में गांधी को गोली क्यों मारी गई।
चुनावी प्रत्याशी घोषित करने के मामले में रंधावा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यहां बैठे हुए कार्यकर्ता जिस व्यक्ति का नाम प्रपोज करेंगे। उसी को कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना देगी। उन्होंने कहा कि भाई भतीजा वाद को भी छोड़ना होगा। लेकिन यह बात किसी को अच्छी नहीं लगेगी। प्रदेश में दो नेताओं की लड़ाई पर भी बोले कि मुझे यह भी अचंभा है कि कांग्रेस हारी क्यों? इस मामले में मुझे पहले सख्त हो जाना चाहिए था। यदि मैं सख्त हो गया होता तो आज कांग्रेस हारती नहीं।
डोटासरा बोले राजस्थान में पर्ची सरकार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पर्ची सरकार है। खुद का फैसला नहीं ले सकती। सीएम भजनलाल पर निशाना साधा और बोले कि अच्छे कपड़े पहनो, हेलीकॉप्टर में घूमो और भाषण दो, उन्हें बस यही निर्देश मिले हैं। बाकी काम केंद्र संभाल रहा है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले पेपर लीक का हल्ला मचाने वाली भाजपा को अब गुजरात, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान में हो रहे पेपर लीक दिखाई क्यों नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है। उन्होंने डॉक्टर किरोडी लाल मीणा पर भी तंज कसा और कहा कि जो मुद्दे डॉक्टर किरोडी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उठा रहे थे आज उन पर चुप क्यों हैं।
बस्सी विधायक ने कहा भाजपा के एजेंटों से रहें सावधान
बस्सी विधायक लक्ष्मण मीणा ने कहा कि भाजपा के एजेंट भी कांग्रेस में घुस गए हैं। उन्होंने महेंद्रजीत सिंह मालवीय जैसा नहीं बनने की कार्यकर्ताओं को नसीहत दी और कहा कि ऐसे लोगों को टिकट मत देना जो ब्यूरोक्रेट अपनी नौकरी छोड़कर टिकट की लाइन में लगे हैं, वह कभी जीतेंगे नहीं। लक्ष्मण मीणा ने यह भी कहा कि उन्होंने दौसा से लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे। कार्यकर्ता ऐसी स्थिति किसी के साथ भी नहीं करें।
ममता बोली डोटासरा फटकारा लगा दें तो हो जाएगी बल्ले बल्ले
पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का तेजाजी के गीत पर डांस बहुत ही लोकप्रिय हुआ है। उन्होंने आग्रह किया कि आप तेजाजी के गीत पर दौसा में भी फटकारा लगाओ, जिससे यहां पार्टी का प्रत्याशी जीत जाएगा और बीजेपी का मोरिया बोल जाएगा।
मुरारी बोले राम मंदिर में बैठक से भाजपा वाले चिंतित
पूर्व मंत्री और दौसा विधायक मुरारी लाल मीणा ने कहा कि हमने यह बैठक राम मंदिर परिसर में रखी है। राम हम सबके आराध्य हैं। लेकिन राम मंदिर में बैठक रखने से अब भाजपा चिंतित हो गई है। पूर्व मंत्री मुरारी मीणा ने लोकसभा क्षेत्र दौसा से दावेदारी नहीं जताने की बात भी कही।
ये भी बोले
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, जीआर खटाना, वेद प्रकाश सोलंकी, जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड, जिला प्रमुख हीरालाल सैनी। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha ticket contenders demonstrated strength in Congresss dialogue program
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa, lok sabha, congress workers, dialogue program, state in-charge, sukhjinder singh, state congress committee president, govind singh dotasara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved