• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्याय आपके द्वार अभियान के तहत दौसा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Legal awareness program organized in Dausa under the Nyay Aapke Dwar campaign - Dausa News in Hindi

दौसा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोक उपयोगिता समस्याओं के सुलभ और त्वरित समाधान हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘न्याय आपके द्वार’ के तहत शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टॉस्क फोर्स ने भांकरी रोड स्थित जीपीएफ ऑफिस के पास विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक लोकेश महावर ने अभियान के उद्देश्य और प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, परिवहन, बैंकिंग एवं बीमा, नगर निकाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास एवं भू-संपदा, एलपीजी आदि जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत का निःशुल्क निस्तारण इस अभियान के माध्यम से किया जाता है। टॉस्क फोर्स ने बताया कि शिकायत प्रार्थना पत्र निर्धारित प्रारूप या सरल हस्तलिखित रूप में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के समर्पित मोबाइल नंबर 9119365734 पर सीधे व्हाट्सऐप द्वारा भेजे जा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान टीम ने मौके पर ही आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं से जुड़े प्रार्थना पत्र भरवाए।
सभी प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जाएगी, जिससे लोगों की जनउपयोगी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र और सरल समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Legal awareness program organized in Dausa under the Nyay Aapke Dwar campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: legal awareness program, organized, dausa, nyay aapke dwar, campaign, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved