• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद के अभिरुचि शिविर' का शुभारंभ; कला और हुनर से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां

Launch of Bharat Vikas Parishads Abhiruchi Shivir (Hobby Camp); Girls Set to Become Self-Reliant Through Art and Skills - Dausa News in Hindi

दौसा। बालिकाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने, उन्हें नए कौशल सिखाने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित 15 दिवसीय समर हॉबी कैंप—'अभिरुचि शिविर' का शुक्रवार को उच्च प्राथमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर शहर में शुभारंभ हुआ। आई टी सेल प्रभारी गिरराज गुप्ता पापड़दा ने बताया कि परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाला यह शिविर 5 जून तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बालिकाओं को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम का उद्घाटन परिषद अध्यक्ष विष्णु देव खण्डेलवाल, सचिव राम धोंकरिया, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकुमारी राजपूत ने मां सरस्वती एवं माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर और वंदना के साथ किया। उद्घाटन सत्र में ही शिविर को लेकर बालिकाओं और अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजिका कविता रेला ने बताया कि शिविर के पहले ही दिन प्रशिक्षकों ने बालिकाओं का परिचय पाठ्यक्रम से करवाया। इस 15 दिवसीय शिविर में छात्राओं को मेहंदी, डांस, ढोलक, हारमोनियम और थाली मेकिंग जैसी पांच मुख्य विधाओं का व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए परिषद अध्यक्ष विष्णु देव खण्डेलवाल ने कहा कि इस शिविर का मुख्य ध्येय अपनी रुचि को पहचानना, नई कला सीखना और आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनना है। आधुनिक समय में बेटियां केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अपने हुनर के दम पर भी समाज में अपनी एक नई पहचान बना रही हैं।
प्रकल्प प्रभारी रिशिका धोंकरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे अभिरुचि शिविर न केवल बच्चों की छुट्टियों का सही सदुपयोग सुनिश्चित करते हैं, बल्कि उनके भीतर के संकोच को दूर कर आत्मविश्वास का संचार करते हैं। संगीत, नृत्य और हस्तकला जैसी विधाएं बालिकाओं के मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं।
प्रधानाचार्य राजकुमारी राजपूत ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर बालिकाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
शिविर के पहले दिन सभी पंजीकृत बालिकाओं और उनके अभिभावकों का स्वागत किया तथा सभी प्रशिक्षकों (एक्सपर्ट्स) से परिचय करवाया। परिषद ने उम्मीद जताई कि यह 15 दिवसीय यात्रा दौसा की बेटियों के लिए बेहद प्रेरणादायक और स्वावलंबन की राह खोलने वाली साबित होगी। इस अवसर पर परिषद सदस्य नवीन रेला, विमल धोंकरिया, कृष्णा खण्डेलवाल, वर्षा गुप्ता, संगीत शिक्षक घनश्याम सैनी, मेहंदी प्रशिक्षक योगिता महावर, नृत्य प्रशिक्षक प्रतिभा भाटिया एवं आदर्श विध्या मंदिर के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं कई अभिभावक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Launch of Bharat Vikas Parishads Abhiruchi Shivir (Hobby Camp); Girls Set to Become Self-Reliant Through Art and Skills
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dausa news, abhiruchi camp, bharat vikas parishad, girls empowerment, summer camp rajasthan, skill development, hobby camp, women empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved