• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में गूंजा लालसोट का नाम, स्काउट-गाइड्स ने लहराया राजस्थान का परचम

Lalsots name resonates in Haryana, Scouts and Guides hoist Rajasthans flag - Dausa News in Hindi

-राजेश पायलट कॉलेज और कन्या कॉलेज की टीम ने गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में किया शानदार प्रदर्शन लालसोट। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ लालसोट से जुड़ी टीम ने हरियाणा के पलवल में आयोजित गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में भाग लेकर प्रदेश का मान बढ़ाया। 6 से 8 नवंबर तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में लालसोट के एक रोवर, एक स्काउट और चार रेंजर ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया।
राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज लालसोट के रोवर प्रभारी रामभरोसी बैरवा ने बताया कि स्काउट-गाइड्स देशभर में एकता, अनुशासन और सेवा की भावना को सशक्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दे रहा है। हमारे रोवर-रेंजर राज्य की सीमाओं से बाहर जाकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान का झंडा बुलंद किया।
राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष पहाड़िया, राजकीय कन्या महाविद्यालय लालसोट के प्राचार्य अशोक कुमार मीना, स्थानीय संघ क्लाइमेट कॉर्डिनेटर महेंद्र साहू, सचिव श्रीकांत शर्मा और प्रभारी गाइड कमिश्नर सोनिया व्यास ने प्रतिभागियों की उपलब्धि पर खुशी जताई
इन छात्रों ने बढ़ाया शहर का गौरव:
राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज की शिवानी सैनी, कृष्णा कंवर, विवेक शर्मा, हेमंत मेंहदवारिया ,राजकीय कन्या महाविद्यालय की अनुष्का मीणा, स्नेहा खंडेलवाल का कॉलेज प्रशासन ने लौटने पर सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsots name resonates in Haryana, Scouts and Guides hoist Rajasthans flag
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, rajasthan state bharat scouts and guides, haryana, golden jubilee celebration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved