• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट : पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वाले दो युवक गिरफ्तार, जलदाय विभाग दर्ज कराया मामला

Lalsot: Two youths arrested for staging a protest atop a water tank; Water Supply Department files a case. - Dausa News in Hindi

लालसोट। पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा ने सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। थानाधिकारी मदन लाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि नगर पालिका रामगढ़ पचवारा स्थित पेयजल टंकी पर दो युवक चढ़े हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों से बातचीत की। युवकों ने बताया कि वे 19 जून को हुई पत्थरगढ़ी की कार्रवाई के विरोध में टंकी पर चढ़े हैं तथा प्रशासन से गड्ढे को उखाड़कर पुनः नापजोख कराने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मदन लाल, तहसीलदार रामगढ़ पचवारा तथा वृत्त लालसोट के प्रभारी अधिकारी कैलाश आरपीएस ने युवकों को समझाइश दी। इसके बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारकर शांति भंग की आशंका के तहत बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता यशवंत सिंह यादव की रिपोर्ट पर पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा में प्रकरण संख्या 80/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।
गिरफ्तार किए गए युवकों में पदम सिंह (20 वर्ष) पुत्र चन्द्र सिंह निवासी रामगढ़ पचवारा तथा नरेन्द्र सिंह (30 वर्ष) पुत्र किशोर सिंह निवासी रामगढ़ पचवारा शामिल हैं।
कार्रवाई में थानाधिकारी मदन लाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल निहाल सिंह तथा कांस्टेबल रोहिताश, महेश और हंसराज की टीम शामिल रही।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपनी मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए पेयजल टंकियों, मोबाइल टावरों अथवा अन्य ऊंचे स्थानों पर चढ़कर प्रदर्शन न करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा मण्डल दौलतपुरा का मण्डल प्रवास कार्यक्रम सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण
लालसोट। भारतीय जनता पार्टी मण्डल दौलतपुरा द्वारा मण्डल अध्यक्ष बलराम बैरवा की अध्यक्षता में मण्डल प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मण्डल प्रवासी लोकेश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री हरकेश मटलाना तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामखिलाड़ी मीणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा मण्डल प्रवास के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के उपरांत श्यामपुरा कलां में बूथ अध्यक्ष चिरंजीलाल महावर के निवास पर भाजपा का ध्वज फहराया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाग वाले बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विचार परिवार के सदस्य प्रभु दयाल गुप्ता के निवास पर पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री सत्यनारायण गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष नैतराम मीणा एवं मुकेश मीणा, मण्डल मंत्री अनिल सैन, कजोड़ प्रजापत, सोशल मीडिया प्रभारी चेतन राम मीणा, मीडिया संयोजक सुरजन रायमलपुरा, मण्डल कोषाध्यक्ष मोहन रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मण्डल प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना तथा सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कौशल विकास शिविर में काजल निषाद ने मारी बाजी, प्रिया सैनी द्वितीय व शिवानी स्वामी तृतीय स्थान पर रहीं
लालसोट। अनुराग सेवा संस्थान एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ लालसोट के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में आयोजित निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में ब्यूटिशियन ट्रेड प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल एवं सौंदर्य कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में काजल निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, जबकि प्रिया सैनी द्वितीय एवं शिवानी स्वामी तृतीय स्थान पर रहीं। ब्यूटिशियन ट्रेड की इस प्रतियोगिता में कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर में आरती शर्मा, रेखा सेन एवं सावित्री सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन किया तथा उन्हें सौंदर्य एवं सौंदर्य प्रसाधन कला से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं ब्यूटिशियन प्रशिक्षिका राधा खाण्डल, उमेश पहाड़िया, ममता सैन, निर्मला पारीक, पायल सैनी, सोनाली साहू एवं सुनीता कुमारी ने अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। शिविर प्रभारी महेंद्र साहू ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन सियाराम शर्मा ने किया।शिविर में बालिकाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अनुराधा सोनी, नृत्य का प्रशिक्षण सोनाली साहू, मेहंदी कला का प्रशिक्षण पायल सैनी, ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण राधा खाण्डल एवं उमेश पहाड़िया, तथा सिलाई का प्रशिक्षण निर्मला पारीक, सुनीता कुमारी एवं ममता सैन द्वारा दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि अनुराग सेवा संस्थान की स्थापना के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "अनुराग-31" कार्यक्रम के अंतर्गत यह कौशल विकास शिविर पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार से जुड़े कौशल सीख रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot: Two youths arrested for staging a protest atop a water tank; Water Supply Department files a case.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot, two youths, arrested, protest atop a water tank, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dausa news, dausa news in hindi, real time dausa city news, real time news, dausa news khas khabar, dausa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved